header ads

इस देश ने Whatsapp, Facebook, Twitter यूज करने पर लगाया टैक्स, घटे लाखों यूजर्स

 


इस देश ने Whatsapp, Facebook, Twitter यूज करने पर लगाया टैक्स, घटे लाखों यूजर्स



  • नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल मीडिया के यूजर्स भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। Facebook, Twitter जैसे तमाम      सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स भारत ही नहीं दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। इस आधुनिक दौर में लोग अपना खाली  समय सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं। लेकिन अगर आपको कहा जाए कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर  आपको टैक्स देना पड़ेगा तो आप हैरान रह जाएंगे। खास तौर पर अगर भारत जैसे देश में सोशल मीडिया पर टैक्स देना पड़े तो लोग सरकार का विरोध भी कर सकते हैं। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां लोगों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल  करने पर टैक्स देना पड़ रहा है।                                                                                                            


इसी के चलते युगांडा में सोशल मीडिया पर टैक्स लगाया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा में सोशल मीडिया पर टैक्स लगने के बाद से 2018 की एक तिमही में करीब 30 लाख लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। युगांडा में बीते साल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाने पर टैक्स की घोषणा कर दी गई थी। इसमें Whatsapp, Facebook और Twitter जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। 



फिलहाल युगांडा में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली कुल आबादी में से आधी आबादी सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने पर टैक्स अदा कर रही है। यहां सोशल मीडिया पर टैक्स लगाने के पीछे देश के सरकारी राजस्व को बढ़ाना है। इस पूर्वी अफ्रिकी देश में बेहद गरीबी है, जिसकी वजह से सरकार ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर टैक्स लगा दिया है। लेकिन इसका असर यहां के इंटरनेट यूजर्स पर पड़ा है। चिंता करने वाली बात यह है कि टैक्स लगने के बाद से इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है।



Post a Comment

0 Comments